फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A five-foot-deep pit dug for relief became the cause of death of innocent people.

Hardoi News: राहत के लिए खोदा पांच फीट गहरा गड़्ढा बना मासूमों की मौत का सबब

Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A five-foot-deep pit dug for relief became the cause of death of innocent people.
हरदोई। लोनार कोतवााली क्षेत्र के चिमना में ईंट-भट्ठे पर पथाई करने वाले मजदूरों को राहत देने के लिए खोदा गया गड्ढा दो मासूम बच्चों की मौत की वजह बन गया। 10 फीट लंबे, आठ फीट चौड़े और पांच फीट गहरे गड्ढे में खेलते समय गिरे भाई को बचाने में बहन की भी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे पर पथाई करने वाले मजदूरों को पहले से ही खोज लिया जाता है। अमूमन ठेकेदार के माध्यम से हर वर्ष वही मजदूर बुलाए जाते हैं। पिछले कई वर्ष से इरशाद इसी भट्ठे पर पथाई करने परिवार समेत आता है। इस बार पथाई का काम उसे जिंदगी भर का गम दे गया। उपजिलाधिकारी शाहाबाद सुशील मिश्रा ने बताया कि घटना का पता चलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। इस दौरान पता चला कि पथाई के दौरान मिट्टी गीली की जाती है। इसके लिए मजदूरों को दूर न जाना पड़े इसलिए पास में ही पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर पानी भर दिया गया था। रविवार को दिन में यहां मजदूरों ने काम भी किया था। रात में हादसे का पता चला।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनाें को दैवीय आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपये दिए जाएंगे। दोनों सगे भाई बहन हैं इसलिए इनके परिजनों के खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed