{"_id":"68b9d096c958653b5d08eab3","slug":"a-father-injured-by-sons-beating-in-property-dispute-dies-in-sitapur-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136837-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संपत्ति विवाद में बेटे की पिटाई से घायल पिता ने सीतापुर में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संपत्ति विवाद में बेटे की पिटाई से घायल पिता ने सीतापुर में तोड़ा दम
विज्ञापन
हरदाेई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोईलीपुरवा में बेटे की पिटाई से घायल बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को बुजुर्ग परिजनों के साथ एक्सरे और मेडिकल कराने सीतापुर जा रहा था। रास्ते में हालत बिगड़ गई। सीतापुर के जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पहले से दर्ज मारपीट के मामले में अब आरोपी पुत्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीतापुर जिला अस्पताल ले गए थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोईलीपुरवा निवासी राजपाल (60) खेती करते थे। उनके छोटे पुत्र लालू के मुताबिक दो साल पहले राजपाल को लकवा मार गया था। इस कारण उन्होंने अपने दो बेटों विपिन और लालू के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। बंटवारा तीन हिस्सों में हुआ था। एक हिस्सा राजपाल ने अपने पास रखा था। राजपाल के हिस्से की खेती लालू करता था। राजपाल अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में मकान बनाकर दो साल से रह रहा था।
लालू का कहना है कि बड़ा भाई विपिन पिता के हिस्से की खेती का भी बंटवारा करने की मांग कर रहा था। मंगलवार को राजपाल गांव के अंदर बनी पानी की टंकी के पास तक आए थे। इसी दौरान विपिन ने उन पर लाठी से हमला बोल दिया। बचाने गए लालू को भी विपिन ने पीटा था। घटना में राजपाल घायल हो गया था। राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मारपीट का मामला देहात कोतवाली में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राजपाल एक्सरे कराने के लिए परिजनों के साथ सीतापुर जा रहा था। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। सीतापुर के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि मृत अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में राजपाल को लाया गया था। पंचनामा भरा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मारपीट का मामला पहले से दर्ज था। अब इसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तब्दील किया जाएगा।