{"_id":"660465e227bd491b7206f5a8","slug":"a-farmer-was-killed-after-being-run-over-by-the-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112451-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन से कटकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन से कटकर किसान की मौत
Thu, 28 Mar 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर महमूदपुर भगत गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के कोरिगवां निवासी नत्थूलाल (58) खेती करते थे। पुत्र पुनीत कुमार के मुताबिक मंगलवार दोपहर नत्थू घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। मंगलवार शाम पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर भगत गांव के पास ट्रेन से कटकर नत्थूलाल की मौत होने की जानकारी मिली।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। (संवाद)