फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dozen injured in road accidents

सड़क हादसों में एक दर्जन घायल

Sat, 16 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
A dozen injured in road accidents

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक दर्जन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के पास सवारियों से भरा अनियंत्रित टेंपो पलट गया, जिससे टेंपो सवार राजेश (35) पुत्र शिवलाल निवासी भदेउरा थाना सुरसा, शहर कोतवाली के फर्दापुर निवासी रचना (25) पत्नी कैलाश, पिहानी थाना क्षेत्र के बउली निवासी गुड्डी (45) पत्नी राजाराम और शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी ओम प्रकाश (45) पुत्र तौले गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा टेंपो पर सवार छह अन्य यात्रियों को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। टेंपो धनिका पुर से हरदोई आ रहा था। उधर, कछौना थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी किशन तिवारी (40) पुत्र रामऔतार और पुत्तू लाल (50) पुत्र उल्ला सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed