फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dosa order slip landed the rape accused in police firing.

Hardoi News: डोसे के ऑर्डर की पर्ची ने दुष्कर्म के आरोपी को खिलवाई पुलिस की गोली

Wed, 05 Nov 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A dosa order slip landed the rape accused in police firing.
फोटो-41-घटनास्थल पर पड़ा तमंचा। संवाद
हरदोई। घटनास्थल पर छूटे कपड़ों की तलाश में डोसे के ऑर्डर की पर्ची से मिले सुराग के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मानसिक रूप से कमजोर मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने सोमवार को दुष्कर्म किया था। कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। दायें पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक काॅलोनी में रहने वाली किशोरी (15) सोमवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद रात में कुछ लोगों को आहट मिलने पर कॉलोनी के ही एक ब्लाॅक के पीछे की तरफ गए थे। लोगों को आते देख युवक अपने कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। किशोरी नग्न अवस्था में मिली थी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मौके पर मिले युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई थी। जींस की जेब में एक पर्ची मिली थी। इसमें अलग-अलग तारीखों के डोसे के ऑर्डर और एक मोबाइल नंबर दर्ज था। इस नंबर पर पुलिस ने बात की तो यह डोसा बनाने वाले का निकला। उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने युवक से मिलवाया था। युवक ऑर्डर पर खाना बनाता है और उसने ही डोसे का काउंटर लगवाने का ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले शख्स से पुलिस ने बात की तो उन्होंने बताया कि रोहित को डोसा बनाने वाले के पास भेजा था। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस ने शुगर मिल कॉलोनी के पास जंगल में छिपे रोहित की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख रोहित ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में रोहित के दायें पैर में गोली लगी और वह गिर गया। सीओ ने बताया कि रोहित के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा मिला है।




घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश चल रही थी। मौके पर मिले आरोपी के कपड़ों में एक पर्ची मिली थी। इस पर डोसे के तारीखवार ऑर्डर लिखे थे। एक मोबाइल नंबर भी दर्ज था। इसके जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी रोहित घायल हो गया। वह भी ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करता है। -अंकित मिश्रा, सीओ सिटी

फोटो-41-घटनास्थल पर पड़ा तमंचा। संवाद

फोटो-41-घटनास्थल पर पड़ा तमंचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed