फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dog-bite-driven bull attacks 14 farmers in four villages, killing two.

Hardoi News: कुत्ते के काटने से पगलाए सांड़ ने चार गांवों के 14 किसानों पर बोला हमला, दो की मौत

Tue, 11 Nov 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A dog-bite-driven bull attacks 14 farmers in four villages, killing two.
फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद
हरियावां। सियार या कुत्ते के काटने से पगलाए सांड़ ने थाना क्षेत्र के चार गांवों में 14 लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दो किसानों की मौत हाे गई जबकि 12 घायल हो गए। घायलों में से दो को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। उतरा गांव में किसानों ने सांड़ को तीन ट्रैक्टरों के बीच घेरकर कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन

हरियावां गांव निवासी मंझिले अवस्थी उर्फ श्यामा कुमार (60) खेती करते थे। पुत्र रवि के मुताबिक, मंगलवार सुबह मंझिले खेत गए थे। उनके साथ गांव के ही अशोक मिश्रा उर्फ नन्हे (46) भी थे। दोनों खेत में अलग-अलग काम कर रहे थे। इसी दौरान सांड़ ने श्यामा कुमार पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए अशोक पर भी सांड़ ने हमला बोल दिया। इसके बाद सांड़ ने गांव के ही सोनू त्रिवेदी (35) और मोनू त्रिवेदी (25) पर हमला बोल दिया। सुबह की सैर पर निकले बबलू सैनी (45) को भी सांड ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

हरियावां चीनी मिल में काम करने वाले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी आदेश श्रीवास्तव (40) रात की ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे थे। कुरसेली तिराहे पर सांड़ ने आदेश पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सांड़ पड़ोसी गांव जतुली पहुंचा। यहां खेत जा रहे सूरजबक्श (50) और उनके बड़े भाई रामदयाल (60) पर हमला कर दिया। यहां राधाकिशन की नौ वर्षीय पुत्री पर भी सांड़ ने हमला किया। ग्रामीणों ने सांड को दौड़ाया तो सांड़ पास के ही गांव कायमपुर में घुस गया। यहां सांड़ ने गांव के जागेश्वर (45) पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांड़ पड़ोसी गांव उतरा में पहुंच गया। यहां बड़कौनू सिंह (70), प्रभू दयाल गुप्ता (65), कल्लू (30) और मिहीलाल (65) पर हमला कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से श्यामा कुमार, अशोक मिश्रा, आदेश श्रीवास्तव, प्रभूदयाल, सूरजबक्श और राम दयाल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने श्यामाकुमार, अशोक मिश्रा, आदेश श्रीवास्तव और रामदयाल को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय श्यामा कुमार की मौत हो गई जबकि रामदयाल ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, दूसरी ओर पागल सांड़ को ग्रामीणों ने घेर लिया और तीन ट्रैक्टरों की मदद से मार डाला। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने सांड़ का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन करा दिया।

घटना संज्ञान में है। जिस सांड़ ने घटना की है उसे इलाके में मंगलवार को पहली बार देखा गया है। लक्षण के मुताबिक सांड़ को सियार या कुत्ते ने काटा था। इस कारण रेबीज फैल जाने से सांड़ पागल हो गया। सांड़ को पकड़ने के लिए राजस्व, पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम गई थी। सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पागल सांड़ का शव उतरा में झाड़ियों में पड़ा मिला। -डॉ. अशोक कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी



घटनास्थल पर गए थे। वहां परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई है। मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी मदद दिलवाई जाएगी। -सचिंद्र शुक्ला, तहसीलदार सदर


इससे पहले भी सांड के हमले से दो लोगों की हो चुकी मौत
हरियावां गांव निवासी मल्लू मिश्रा के मुताबिक, इससे पहले भी सांड़ के हमले से हरियावां के दो लोगों की मौत हो चुकी है। 13 सितंबर 2023 को हरियावां गांव निवासी विवेक शुक्ला दुकान बंद घर जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर ग्रामीण बैंक के सामने उन पर सांड़ ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी लखनऊ में मौत हो गई थी। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला कटरा निवासी छोटे जोशी (45) की रिश्तेदारी हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव में थी। 22 मई 2024 को हरियावां से मुरवा मार्ग पर छोटे जा रहे थे। इस दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया था। उनकी मौत हो गई थी।

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

फोटो-13- घायल सूरज बख्श। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed