{"_id":"69176c58c719c936f708b034","slug":"a-dispute-broke-out-between-the-lovers-who-had-gone-out-to-get-married-and-both-consumed-poison-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140357-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी करने निकले प्रेमी युगल में विवाद, दोनों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी करने निकले प्रेमी युगल में विवाद, दोनों ने खाया जहर
विज्ञापन
- प्रेमी कह रहा था बुआ के घर चलो, प्रेमिका बोली वो नहीं मानेंगी, दिल्ली चलो
- प्रेमिका लखनऊ रेफर, प्रेमी मेडिकल कॉलेज में भर्ती-
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शादी करने के लिए घर से निकले प्रेमी युगल में रास्ते में विवाद हो गया। नाराज होकर दोनों ने जहर खा लिया। इसी बीच किसी वाहन ने प्रेमी को टक्कर मार दी। घटना में घायल प्रेमी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका को मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया पुल के पास बृहस्पतिवार आधी रात के बाद हुई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग पारिवारिक चाची के भाई की बेटी से है। युवती का घर सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। फोन पर हुई बातचीत के बाद बृहस्पतिवार रात दोनों सांडी तिराहा पहुंचे। यहां से फर्रुखाबाद जाने के लिए दोनों रोडवेज बस पर बैठ गए।
कुछ दूर चलकर बरौलिया पुल पर बस खराब हो गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका में विवाद हो गया। प्रेमी का कहना था कि प्रेमिका की बुआ के फर्रुखाबाद स्थित घर पर जाकर पूरी बात बताई जाए। प्रेमिका का कहना था कि बुआ मदद नहीं करेंगी इसलिए दिल्ली चलो।
विज्ञापन
बस से उतरकर सवारियां दूसरे वाहनों से चली गईं, लेकिन प्रेमी और प्रेमिका बरौलिया पुल के पास विवाद करते रहे। इसी दौरान दोनों ने जहर खा लिया। लड़खड़ाते हुए सड़क पर आए प्रेमी को वाहन ने टक्कर मार दी। प्रेमिका भी वहीं बेहोश होकर गिर गई। इसी दौरान मौके पर स्थित मकान का मालिक बाहर निकला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के साथ ही परिजनों को भी सूचना दी।
यहां से प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। दोनों में प्रेम प्रसंग है। घर से शादी करने को निकले थे, लेकिन रास्ते में ही विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।