फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A concrete wall collapsed while a roof was being erected, injuring three people.

Hardoi News: छप्पर डालते समय गिरी पक्की दीवार, तीन लोग घायल

Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A concrete wall collapsed while a roof was being erected, injuring three people.
हरदोई। कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के बसोहिया गांव के मजरा बड़ा पुरवा में शुक्रवार की शाम घर के आंगन में छप्पर रखवाते समय अचानक एक पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इस हादसे के चलते मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरवा निवासी रामचंद्र (60) अपने मकान के आंगन में नया छप्पर डलवा रहे थे। छप्पर भारी होने के कारण दीवार पर रखने के लिए उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया था। कड़ी मशक्कत के बाद छप्पर दीवार पर रख तो दिया गया लेकिन वह एक तरफ से कुछ ज्यादा बढ़ गया था। जब ग्रामीण छप्पर को खिसकाकर सही करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक पक्की दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से रामचंद्र, पिंटू (30), रोहित (22), कन्हैयालाल (39), प्रेम बाबू (45) और श्याम बाबू (42) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों में रामचंद्र, पिंटू और रोहित की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी हरपालपुर लाया गया। वृद्ध रामचंद्र की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed