फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A community feast was held alongside the narration of the story of Parikshit's salvation

Hardoi News: परीक्षित उद्धार की कथा प्रसंग के साथ हुआ भंडारा

Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A community feast was held alongside the narration of the story of Parikshit's salvation
हरदोई। वृंदावन से पधारीं कथाव्यास राधा प्रिया ने श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को परीक्षित उद्धार का प्रसंग सुनाया। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पाठ पर भंडारा हुआ। कन्याभोज के साथ साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। वैभव लॉन में श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पाठ आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर समाज और विश्व कल्याण की कामना की। कुबेरलाल जन सेवा संस्थान और कमलेश्वर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद पाया। विश्राम पाठ पर राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग को सुनाते हुए कथाव्यास ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम भी है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल की कामना की। इस मौके पर विजय लक्ष्मी सिंह, निरमा देवी, अमिता मिश्रा, संजीव मिश्रा, आभाष कुमार, अमिताभ शुक्ला आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed