फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A car lost its way on Google Maps and ended up in a muddy ditch, bursting into flames when it was reversed.

Hardoi News: गूगल मैप से रास्ता भटकी कार कीचड़ भरे घूरे में धंसी, बैक करने पर धू-धूकर जली

Wed, 26 Nov 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A car lost its way on Google Maps and ended up in a muddy ditch, bursting into flames when it was reversed.
फोटो-01- आग से जलती कार। संवाद
हरदोई। दिल्ली से आए कार सवार दो चचेरे भाई मोहल्ला सिविल लाइन में बुधवार सुबह रास्ता भटक कर संकरी गलियों से होते हुए कीचड़ भरे घूरे में चले गए। वहां से बैक करने के दौरान कार में अचानक आग लग गई। दोनों युवक कार से कूद गए। दमकलकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित युवकों का दावा है कि गूगल मैप के मुताबिक चलते रहे और घूरे पर पहुंच गए। कार में 1.90 लाख रुपये और लैपटॉप जल गया।
विज्ञापन

दिल्ली के राजेंद्रनगर थाना व मोहल्ला निवासी राजन साहनी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका मेडिकल स्टोर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के सामने है। राजन के मुताबिक, वह मंगलवार रात शहर के आवास विकास निवासी अपनी मामी टीना नथानी के यहां आए थे। उनके साथ उनके पिता मोहन साहनी और चचेरे भाई अमित भी थे। तीनों को यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होना था। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी गोविंद राजन के दोस्त हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे राजन की गोविंद से फोन पर मिलने की बात हुई। गोविंद ने राजन को अपना पता बताया। राजन के मुताबिक, उन्होंने गूगल मैप में पिहानी चुंगी लालकोठी की लोकेशन सेट कर दी। फिर राजन और अमित कार से गोविंद के घर के लिए चल दिए। कार राजन चला रहे थे। कार सिविल लाइन की संकरी गलियों में पहुंच गई। सिविल लाइन में एक मैदान है। वहां लोग कूड़ा फेंकते हैं। बेहतर निकास न होने के कारण मोहल्ले का गंदा पानी भी इसी मैदान में जाता है। यहां कूड़े ने एक बड़े घूरे की शक्ल ले ली है। कार गलियों से होते हुए मैदान के घूरे में धस गई। राजन रिवर्स गियर डालकर कार बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आधे घंटे तक कार नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंजन से धुआं निकलने लगा। चंद सेकेंड में कार से लपटें उठने लगीं। इस दौरान दोनों भाई कार से कूद गए। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। राजन ने बताया कि कार में उनका लैपटॉप और 1:90 लाख रुपये रखे थे। वो भी जल गए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कारणों से कार में आ लगी है। कार सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-01- आग से जलती कार। संवाद

फोटो-01- आग से जलती कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed