{"_id":"66819470c7f6a1149002a25b","slug":"a-broken-wire-due-to-monkey-jumping-fell-on-a-woman-who-was-cooking-she-died-due-to-electric-shock-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116402-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बंदर कूदने से टूटा तार खाना बना रही महिला पर गिरा, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बंदर कूदने से टूटा तार खाना बना रही महिला पर गिरा, करंट से मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। आंगन से निकले बिजली के तार पर बंदर कूदने लगे, तो तार एक तरफ से टूट गया। टूटा तार चूल्हे पर खाना बना रही बुजुर्ग महिला पर जा गिरा। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के पलियादेव सलेमपुर गांव में रामलाल की पत्नी चंद्रावती (60) रविवार आंगन में चूल्हे पर खाना बना रही थी। आंगन से बिजली का तार निकला हुआ था। इसी बीच बंदर तार पर आकर झूलने लगा तो तार एक तार फ से टूटकर चंद्रावती पर आ गिरा। करंट लगने से वह झुलस गई और बेहोश हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे।
यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति, चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा रही। शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।