{"_id":"684c5fd8969fd9df7c0deffe","slug":"a-bank-caught-fire-due-to-a-short-circuit-villagers-extinguished-it-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132795-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई
विज्ञापन
आग बुझने के बाद बैंक के अंदर जायजा लेते प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी।
बेहटा गोकुल। उप्र ग्रामीण बैंक की मानपुर शाखा में शुक्रवार शाम आग लग गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से आग बुझाई। हालांकि, आग से बैंक में लगे कंप्यूटर और फर्नीचर जल गए। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
रोज की तरह मानपुर में स्थित ग्रामीण बैंक शाम करीब चार बजे बंद हो गई थी। तकरीबन साढ़े चार बजे बैंक प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी सहयोगी कर्मियों के साथ बैंक से निकल गए थे। बैंक के पड़ोस में दुकान चलाने वाले जितेंद्र गुप्ता ने बैंक के अंदर से धुआं उठता देखा।
इसकी सूचना प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी को दी। रास्ते में होने के कारण वह 10 मिनट में ही बैंक पहुंच गए। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझा दी। प्रबंधक ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नजर आ रही है।
विज्ञापन
शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
कोतवाली क्षेत्र के पंजा गांव निवासी रामनाथ के घर शुक्रवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। रामनाथ के साथ ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि, गृहस्थी जल गई। पुलिस व राजस्व की टीम भी पहुंची। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।