फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मोटापा आया तो समझो मधुमेह लाया

मोटापा आया तो समझो मधुमेह लाया

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केंद्र पर मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप और मोटापा में योगिक एवं प्राकृतिक प्रबंधन विषय निशुल्क परामर्श शिविर में नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि मोटापा आता है तो अपने साथ मधुमेह और उच्च रक्त चाप जैसे रोग भी लाता है, इसलिए इस ओर विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें नमक, चीनी तथा चिकनाई वाली चीजों के साथ ही मैदा आदि की चीजों का सेवन कम से कम कर देना चाहिए। कम कैलोरी का रेशेदार आहार लेने के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। बताया कि मधुमेह के रोगियों को शर्करा जातीय आधारित चीजों को बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। उन्हें अंकुरित मूंग, चना, दही, टमाटर, जामुन, खट्टे फल तथा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सभी को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

मधुमेह रोगियों को सुबह खाली पेट एक करेले का रस लेने से शरीर में शर्करा सामान्य होती है। उच्च रक्त चाप के रोगियों को नमक जहर के समान है, इसलिए नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए तथा नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ ध्यान लगाना चाहिए। ताजे फलों व हरी सब्जियों के अलावा नीबू, लहसुन, एलोवीरा और अंकुरित मेथी का का उपयोग फायदेमंद रहता है। कहा कि आहार विहार भी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को स्टीम बाथ के फायदे बताते हुए लोगों को स्टीम बाथ बाक्स में बैठाकर बाथ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed