{"_id":"76905","slug":"Hardoi-76905-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में हंगामा काटा
Hardoi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरियावां। शराब के नशे में फालोवर ने थाना परिसर में बवाल किया। समझाने पर वह गाली गलौज पर उतर आया। इसकी सूचना अफसरों को दी गई। जिस पर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
रविवार सुबह 8 बजे फालोवर श्रीपाल शराब के नशे में थाना परिसर में गाली गलौज करने लगा, पर इस बात की भनक पुलिस स्टाफ को नहीं लगी। दोपहर में भी उसने शराब के नशे में थाने में तैनात सिपाही से गाली गलौच की। इस बात की सूचना दारोगा एमएम चौबे को दी गई। जिस पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, पर वह नहीं माना। जिस पर अफसरों को जानकारी दी गई और फालोवर को चिकित्सीय परीक्षण को भेजा गया। ज्ञात हो कि फालोवर द्वारा बवाल करने से पूरे दिन कोई भी फरियादी थाने में आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और सभी बैरंग लौट गए। एसओ अमित सिंह ने बताया कि वह मामले की जानकारी अधिकारियों को दे रहे हैं।