{"_id":"76893","slug":"Hardoi-76893-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की सड़क हादसे में मौत
Hardoi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देवर के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला की रविवार की सुबह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई। हालांकि देवर और महिला की गोद में मौजूद दो बच्चों को भी चोटें आईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचवाया। महिला सीतापुर जिले की रहने वाली थी। सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी किशोर दिल्ली में दुकान करते हैं और वहीं पर रहते भी हैं। उनकी पत्नी अनीता (20) ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसके बाद से वह गांव पर ही थी। बताते हैं कि अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव स्थिति रिश्तेदारी में कोई बीमार था। रविवार की सुबह अनीता अपने देवर शत्रुघन के साथ मोटरसाइकिल से जनिगांव जा रही थी। अनीता के साथ उसका पांच वर्ष का पुत्र दीपक व उसकी गोद में उसकी आठ माह की बेटी थी।
मोटरसाइकिल से वह लोग कोथावां के पास भैनगांव के सामने तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल से शस्त्रुहन की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से अनीता सिर के बल दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शत्रुघन और दोनों बच्चों के हल्की चोट आईं। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शाम को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे में मौत का शिकार हुई अनीता अपने पीछे एक पांच वर्ष का पुत्र दीपक व आठ माह की पुत्री छोड़ गई। मदर्स डे पर मासूम बच्चों से छिने मां के प्यार पर लोग आंसू बहा रहे थे।