{"_id":"76573","slug":"Hardoi-76573-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप संग पूर्वा हवाओं ने बढ़ा दी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप संग पूर्वा हवाओं ने बढ़ा दी उमस
Hardoi
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार को भी पुरवा हवा चलने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ी रही। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग पसीना पसीना रहे।
दोपहर के समय में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। बताते चले कि पिछले दो दिनों से चल रही पुरवा हवाएं वातावरण में आर्द्रता बढ़ा रही हैं, जिसके कारण उमस भरी गर्मी हो रही। सुबह से चली पुरवा हवाओं ने देर शाम तक अपने तेवरों के चलते लोगों को बेचैन रखा। खास बात यह हैं कि एक ओर जहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ रात के समय में होने वाली बिजली की अघोषित कटौती लोगो के लिए काफी मुश्किल भरी साबित हो रही हैं। बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा हैं, जिसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही हैं और वे काफी परेशान हैं। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि आज तापमान का अधिकतम स्तर 37.5 तथा न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।