{"_id":"76432","slug":"Hardoi-76432-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर भारी गर्मी की छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर भारी गर्मी की छुट्टियां
Hardoi
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गर्मी के छुट्टी से लोगों को ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। घंटों लाइन लगाने के बाद मायूसी हाथ लग रही है। लंबे इंतजार के बाद जब लोग टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं, तो ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और दो माह
बाद ही सीट मिलने की उम्मीद जताई जाती है।
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि गर्मी की छुट्टी से हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली सभी ट्रेनों में अगले दो माह के लिए आरक्षण फुल है। ऐसे में यात्रियों को किसी भी ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि स्टेशन से गुजरने वाली सियालदह
एक्सप्रेस, सद्भावना, दून एक्सप्रेस, गोहाटी व पंजाब मेल समेत कई अन्य ट्रेनों में जुलाई माह तक आरक्षण पूरा हो चुका है, वहीं कई गाड़ियों में तो वेटिंग लिस्ट ने रिग्रेट बताना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोग एक तो लंबी लाइन लगाकर आरक्षण खिड़की पर पहुंचते हैं और वहां पहुंचने के बाद जब आरक्षण नहीं मिलता, तो मायूस होकर लौट आते हैं।
विज्ञापन
आलम यह है कि भीषण गर्मी में लाइन लगाने के बाद जब घंटे भर बाद यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं, तो लोगों को सैकड़ा पार वेटिंग लिस्ट बताई जाती है, ऐसे में जरूरतमंद लोग तो वेटिंग लिस्ट का टिकट बनवाकर चले आते हैं या फिर बिना आरक्षण कराए मायूस लौट आते हैं। वहीं रेल अफसरों की मानें तो आरक्षण तीन माह पहले से ही होने लगे हैं और अब दो माह बाद ही आरक्षण मिल सकेंगे।