{"_id":"76113","slug":"Hardoi-76113-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब नलकूपों से किसानों की उड़ी नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब नलकूपों से किसानों की उड़ी नींद
Hardoi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतरौली/लोनी/गौसगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब नलकूपों और बिजली की किल्लत से किसानों की खेती सूख रही है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी गायब हो गए, पर विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। अतरौली क्षेत्र में लोग मोबाइल चार्ज करने पड़ोसी गांव जा रहे है। लोनी क्षेत्र में उपकेंद्र के निकटवर्ती गांवों में तीन दिनों से बिजली गुल है। गौसगंज क्षेत्र में लगभग ऐसी ही स्थिति है।
अतरौली क्षेत्र के गांव जाजूपुर में सरकारी नलकूप का खराब ट्रांसफार्मर गत सप्ताह और भटपुर के ट्रांसफार्मर को डेढ़ वर्ष पूर्व जेई इस वादे के साथ ले गए थे कि जल्द ही दूसरा लगवा देंगे, पर आज तक नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए, जिससे जाजूपुर में किसानों की फसलें सूख रही हैं। लोकवाणी से शिकायतें भेजने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं। भटपुर के विमलेश तिवारी, संजय सिंह आदि ने जब अफसरों से बात की तो झूठे आश्वासन ही मिले। इधर, गोनी और गोंडवा में बिजली के तार काटने व ट्रांसफार्मर खराब होने पर लोगों ने एमएलसी अब्दुल हन्नान व विधायक महाबीर सिंह के दरबार में भी उठाया, पर निदान नहीं हुआ। प्रधान सनिल सिंह व सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गत 16 वर्षों से गांव में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त है और ग्रामीणों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोनी के उपकेंद्र से चंद कदम दूर स्थित सिकंदरपुर, कल्लू, बजरिया आदि में करीब तीन दिनों से बिजली गुल है। मोबाइल चार्ज करने को लोगों को भटकना पड़ रहा है। गौसगंज में शेड्यूल के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पा रही, जिससे किसान सिंचाई को परेशान हैं, वहीं लोगों को गर्मी के चलते काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अतरौली ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां कटिया डालकर बिजली चोरी धड़ल्ले से हो रही है। ऐरा, काकेमऊ, कुकुरा, नरोइया, बहेरिया, गौरिखुर्द, बस्तापुर, बिसूढ़ा, सोनिकपुर, जलालपुर, मझिगवां शिवपुरी, बंगालपुर, उसरहा, सुआगाड़ा, महीठा, औना देवकली, कुरौंध, मांझगांव, करेंठ, परसा, लालपुर, जाजूपुर समेत कई गांवों में लोगों ने कनेक्शन लेने की बजाय कटिया का मकड़जाल बिछा रखा है। इसके लिए कुछ लोग 20 से 50 रुपए तक प्रतिमाह देते हैं। इन क्षेत्रों में बिजली विभाग की छापामारी खानापूरी होती है। उधर, इस बाबत जेई निखिल जायसवाल ने कहा कि शिकायत मिलने पर कटियाधारकों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर मुहैया होते ही गांव में बिजली की समस्या हल करा दी जाएगी।