{"_id":"76103","slug":"Hardoi-76103-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का कोतवाल को कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट का कोतवाल को कार्रवाई के आदेश
Hardoi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर कमीशन कार्रवाई करने पहुंचे वकीलों के साथ हुई अभद्रता के मामले की शिकायत संघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला जज देश भूषण जैन से की। जिला जज के निर्देश पर सिविल जज पूर्वी ने संडीला कोतवाल को आदेशित किया कि वह पत्र के संदर्भ में जरूरी कार्रवाई कर अदालत को सूचित करें। कोर्ट ने आदेश की प्रति एसपी को भी भेजी है।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जनपद न्यायाधीश से मुलाकात कर उन्हें पिछले दिनों संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक कमीशन कार्रवाई के दौरान वकीलों के साथ हुई अभद्रता की जानकारी दी। अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने जिला जज को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि वह सामान्य आयुक्त है। 6 मई 12 को वह मोहल्ला राजाहाता महतवाना कोतवाली संडीला में कोर्ट के आदेश पर कमीशन कार्रवाई करने विवादित स्थल पर गए थे। मनोज कुमार बाजपेई बनाम रामकृष्ण के मुकदमे में कमीशन कार्रवाई शुरू होने के दौरान ही विपक्षीगण मौके पर आ गए।
विपक्षीगणों के लोगों ने गाली गलौज करते हुए सामान्य आयुक्त की फाइल छीन ली तथा कमीशन कार्रवाई को बाधित कर दिया। अधिवक्ता संघ ने जिला जज से मामले में उचित कार्रवाई कराने की मांग की है। जिला जज के निर्देश पर सिविल जज पूर्वी ने कोतवाल संडीला को प्रार्थना पत्र के परिप्रेक्ष्य में जरूरी कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कोतवाल को आदेश दिया कि वह कृत कार्रवाई से कोर्ट को भी अवगत कराएंगे।