{"_id":"75938","slug":"Hardoi-75938-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के सजगता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी के सजगता बरतने के निर्देश
Hardoi
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। एएसपी पूर्वी राकेश शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि बैंकों एवं एटीएम के आस पास कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए तो पुलिस को सूचना दें ताकि अविलंब कार्यवाही हो सके। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सजगता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि जिस किसी के ड्यूटी वाले क्षेत्र में कोई वारदात हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एएसपी ने बैंक अफसरों से बैंक परिसर तथा एटीएम परिसरों पर सुरक्षागार्ड, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस डिवाइस सहित सुरक्षा के कई प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया तथा बैंकों से सहयोग की अपेक्षा के साथ ही अपने सुरक्षाकर्मियों को भी हर स्तर पर सजग रखने की अपील की। एएसपी ने कहा कि पुलिस हर स्तर पर सजगता रखते हुए हर स्तर पर सहयोग करेगी। बैठक में बैंक अफसरों के अलावा पुलिस अधिकारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन