{"_id":"75815","slug":"Hardoi-75815-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नेताजी’ को सिखाया जाएगा गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नेताजी’ को सिखाया जाएगा गुर
Hardoi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बदलते परिवेश के साथ लोगों की जरूरतों की पूर्ति करने को किस प्रकार योजना तैयार करनी है इसके संबंध में अब जन प्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संयुक्त अभिसरण कार्यक्रम के अंतर्गत कोर ग्रुप के सदस्यों की चार दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में होगा।
लोगों में रहन सहन और पर्यावरण में लगातार बदलाव होता आ रहा है, जिसमें लोगों की जरूरतें बढ़ी हैं और संसाधनों का भी विकास हुआ है, लेकिन जिले में लोगों के लिए तैयार की जा रहीं योजनाएं अभी तक पुराने पैटर्न पर ही तैयार की जा रही हैं, पर अब संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत संयुक्त अभिसरण कार्यक्रम से योजनाओं को हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत ही परिवर्तन प्रक्रिया के अंतर्गत कोर ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जन प्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण आठ मई से 11 मई तक जिला पंचायत के सभागार में दिया जाएगा।
इसमें परिवर्तन प्रबंधन के तहत योजनाएं तैयार करने की जानकारी दिल्ली से आने वाले अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण में जिला योजना समिति और जिला पंचायत सदस्य के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, जिला स्तरीय अधिकारी व नेहरू युवा मंडल दल के सदस्य मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि परिवर्तन प्रबंधन योजना के तहत प्रशिक्षण देने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों समेत जिला योजना समिति के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व नेहरू युवा मंडल के सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है।