{"_id":"75812","slug":"Hardoi-75812-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर सूख रही सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर सूख रही सिल्ट
Hardoi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका के पास नालों की सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट को भरकर कर शहर के बाहर फेंकने के लिए वाटर प्रूफ लोडर ट्राली न होने का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
सिल्ट पूरी सड़क पर फैल कर सड़क पर फि सलन वाली बना देती है और फिसलन से आवागमन प्रभावित होता है और जरा सी चूक होने पर इस फिसलन से लोग रपट कर गिर पड़ते हैं, फिर भी अफसरों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पालिका द्वारा नालों को साफ कर सिल्ट निकाली जा रही है। महराज सिंह पार्क के पास स्थित प्राथमिक स्कूल के पास ही उधर के नालों की निकाली गई सिल्ट डाल दी गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पालिका के सूत्रों के अनुसार सिल्ट को उठाने के लिए नगर पालिका के पास वाटर प्रूफ ट्राली नहीं है, इसलिए नाली से निकाली जाने वाली सिल्ट को सड़क के किनारे सूखने के लिए डाल दिया जाता हैं और उसके सूखने के बाद उसे वहां हटा दिया जाता हैं।
महराज सिंह पार्क के पास रविवार को सिल्ट को सड़क पर डाल दिया गया, जिससे लोगों को सड़क से आवागमन करने में काफी तकलीफ हुई। खास तौर से दोपहिया चालकों एवं पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने कहा कि वे मामले की जानकारी के बाद इस ओर कार्रवाई करेंगे, ताकि नागरिकों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।