{"_id":"75807","slug":"Hardoi-75807-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ने तरेरीं आंखें, पारा 38 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ने तरेरीं आंखें, पारा 38 पार
Hardoi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के तेवर कड़क होते जा रहे हैं। रविवार को सूरज ने आंखें तरेरी तो तेज धूप के कारण तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप से लोग बिलबिला उठे। आज भीषण गर्मी का अहसास हुआ, जिससे सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है।
हवाओं के तेवर भी कड़क रहे, जिससे लोग लपट से परेशान नजर आए। मई आते ही भीषण गर्मी का अहसास लोगों को पसीना पसीना किए हुए है। रविवार को तापमान का स्तर 38.2 डिग्री रहा। पूरे दिन लोग पसीने से तर बतर रहे। दिन में कड़ी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े ने लोगों को परेशान किया। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि तेज धूप से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो मई माह में अधिकतम तापमानों में से एक है। बताया कि हवाएं भी गति पकड़े हुए हैं, जिससे लपट से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मौसम के तेवर यूं ही कड़क रहे तो आने वाले दिनों में तापमान का स्तर और भी बढ़ सकता है।