{"_id":"75312","slug":"Hardoi-75312-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्राथमिकता से हैंडपंप लगवाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्राथमिकता से हैंडपंप लगवाएं’
Hardoi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा में बढ़ती गर्मी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को दूर करने पर डीएम का जोर रहा। उन्होंने जल निगम को हैंडपंप रिबोर कराने के निर्देश दिए, वहीं स्कूलों में प्राथमिकता से हैंडपंप लगवाने की बात कही, जबकि आरईएस जेई के नियमित ब्लाक न जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप के रिबोर की स्थिति खराब है, जिस पर जल निगम अधिशासी अभियंता ने बजट न होने का हवाला दिया, इस पर डीएम ने लक्ष्य मांगने के साथ ही हैंडपंप लगाने को धनराशि की मांग की। साथ ही स्कूलों में हैंडपंप लगाने पर बल दिया। खराब पड़े नलकूपों की समीक्षा में बताया गया कि 21 नलकूप विद्युत दोष से बंद हैं, इस डीएम ने बिजली विभाग के अफसरों को ट्रांसफार्मर व लाइन दुरुस्त करवाकर नलकूप संचालित कराने के निर्देश दिए। वहीं स्थाई रूप से खराब नलकूपों के लिए शासन से राशि मांग कर सही कराने के निर्देश विभाग को दिए।
12 मई तक नहरों में पानी आने पर सभी तालाबों में पानी भराने के निर्देश एसडीएम को दिए। आरईएस विभाग को पूर्ण कार्यों का भुगतान करने तथा आरईएस जेई को प्रतिदिन ब्लाकों में जाने, जिनके पास दो ब्लाक हैं उनको तीन-तीन दिन नियत करने के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व बिजली विभाग की समीक्षा की। उधर, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भी शहर के अंदर हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती का मुद्दा उठा। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जहां खराब ट्रांसफार्मरों को सुधरवाने तथा लोकल फाल्ट पर लगाम लगाने के निर्देश दिए, वहीं अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि शहर में रात्रि कालीन बिजली कटौती को बंद कराने को पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में हो रही अघोषित कटौती पर भी लगाम लगाई जाए और बेहतर रोस्टर लागू करवाकर उसी के अनुसार कटौती की जाए। बैठक में सीडीओ एके द्विवेदी, एडीएम राकेश मिश्र, पीडी श्रीनिवास मिश्र, डीडीओ पीके सिंह व एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।