{"_id":"75300","slug":"Hardoi-75300-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय-पान की दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय-पान की दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल
Hardoi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कछौना। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते कस्बा में पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थाें की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जिम्मेदार यह सब देखते हुए भी अंजान बने हुए है। शायद उन्हें किसी बड़े हादसें का इंतजार है। बताते चले कस्बा कछौना में इन दिनों करीब एक दर्जन चाय व पान की दुकानों पर पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। दुकानदारों द्वारा बढ़े हुए दामों पर बिक्री भी की जाती है। यह ज्वलनशील पदार्थ कब किसी घटना को अंजाम दे दें इससे इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन, संबंधित जिम्मेदार अपनी आंखें बंद किए हुए है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे दुकानदारों की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन