फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। गेहूं क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की मनमानी से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को गेहूं तौलवाने के लिए क्रय केंद्रों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है जबकि आढ़तियों का गेहूं रात में तौला जा रहा है। शाहाबाद के क्रय केंद्र पर गेहूं इंस्पेक्टर की मनमानी से तंग आकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बैठक कर डिप्टी आरएमओ से शिकायत की। जबकि गेहूं तौलाई शुरू न होने पर शाहाबाद मंडी में जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गेहूं लेकर किसान एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर दौड़ लगा रहे हैं लेकिन किसानों को कहीं राहत नहीं मिल रही है। शाहाबाद में भी किसानों का गेहूं तौलने में मनमानी किए जाने से परेशान होकर बुधवार को किसानों नेे भाकियू कार्यकर्ताओं से मिल कर डिप्टी आरएमओ से शिकायत की। जिसके पूर्व पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में हुई बैठक में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। भाकियू जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शाहाबाद में क्रय केंद्र इंस्पेक्टर किसानों का गेहूं तौलने में जमकर अनियमितता बरत रहे है। दिखावे के लिए एक कांटा संचालित होता है जिससे सभी किसानों के गेहूं की तौल नहीं हो रही है। वहीं रात में कई कांटे लगवाकर आढ़तियों का गेहूं तौला जाता हैै। उन्होंने शाहाबाद में गेहूं तौलवाने की प्रक्रिया व्यवस्थित कराने की मांग करते हुए। आठ मई तक गेहूं क्रय केंद्र की स्थिति में सुधार न होने पर शाहाबाद मंडी में जाम लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। डीप्टी आरएमओ को प्रार्थना पत्र मिलने पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रगट सिंह, बहादुर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सुखराज सिंह, रंजीत सिंह, हरबंस सिंह, हरदीप सिंह, मंजीत सिंह व रविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed