{"_id":"74709","slug":"Hardoi-74709-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकिम की गाड़ी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकिम की गाड़ी रोकी
Hardoi
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी के साथ बेतहाशा बिजली कटौती और उस पर भी लोकल फाल्ट लोगों को रुलाए है, जिससे तंग लोग उग्र रूप लेने को मजबूर हो रहे हैं। फाल्ट व कटौती से आजिज आ सोमवार को आजाद नगर के रद्धेपुरवा रोड के बाशिंदों ने डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और जब डीएम को जाते देखा तो गाड़ी रोक ली।
पीड़ित ने बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही बताते हुए एक सप्ताह में मोहल्ले में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शहर में हो रही भीषण बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल करके रखा है। वहीं लोकल फाल्ट तो और मुसीबत ढाए हैं, जिससे तंग आकर अब लोगों ने सड़कों पर उतरकर आला अफसरों को घेरना शुरू कर दिया है। आजाद नगर के रद्धेपुरवा रोड निवासियों ने कटौती और लोकल फाल्ट से तंग आकर डीएम की गाड़ी रोक ली। लोगों ने बताया कि उनका क्षेत्र चरौली फीडर से जुड़ा है, जिससे उन लोगों को 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे की बिजली ही मिल पा रही है।
लोगों का कहना है कि एक तो वैसे ही शहर में बिजली कटौती हो रही है, उसमें भी जैसे ही आपूर्ति आती है, वैसे ही लोकल फाल्ट से बिजली गुल हो जाती है, फिर आने का कोई समय निर्धारित नहीं होता है। बताया कि उनके क्षेत्र को बिजली देने वाला ट्रांसफार्मर कब्रिस्तान के पड़ोस में रखा ह, जिससे करीब 20 आटा चक्की व 10 से 12 वेल्डिंग मशीन की दुकानें भी जुड़ी है। इससे आए दिन किसी न किसी वजह से लोकल फाल्ट होते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने डीएम से कहा कि लोड ज्यादा होने से फाल्ट हो रहे, तो मोहल्लेवालों के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया जाए ताकि उनको भी पर्याप्त आपूर्ति मिल सके। लोगों की बात सुनकर डीएम एके शुक्ला ने बिजली विभाग के अफसरों से बात कर उसके निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर संतराम यादव, अमरनाथ शर्मा, राम दयाल शर्मा, उग्रपाल सिंह, आदित्य मिश्रा, रिंकू गुप्ता, राज कुमार, राम स्वरूप शर्मा, लल्ली देवी व गीता यादव आदि मौजूद थे।