फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘कुपोषण को जागरूकता जरूरी’

‘कुपोषण को जागरूकता जरूरी’

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कुपोषण को लेकर जन जागरूकता जरूरी है। कोई बच्चा किसी भी दशा में कुपोषित न हो, इसलिए ग्रामों में विशेषकर माताओं को जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को रसखान प्रेक्षाग्रह में कुपोषण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। कहा कि स्वच्छ रहने से ही कुपोषण से बचा जा सकता है, इसके लिए शौचालय का प्रयोग करे। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों के साथ विटामिन युक्त पदार्थोें का सेवन कराएं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कहा कि इस मिशन की कामयाबी में आईसीडीएस, पंचायती राज तथा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें आशा, आंगनबाड़ी, चिकित्सक, एएनएम, सफाई कर्मियों के साथ ग्रामीण स्तर के अधिकारी पूर्ण सहयोग प्रदान करें और मिशन की सफलता शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि कुपोषण से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास रुक जाता और वह कमजोर हो जाते। कहा कि कु पोषण जैसी भीषण समस्या के निदान को जन-जन को जागरूक करें और महिला, पुरुषों व बच्चों को स्वच्छता को प्रेरित करें। डीपीओ प्रकाश चौरसिया ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 3.50 लाख बच्चे हैं, जिनमें 1.37 लाख कुपोषित हैं, जिन्हें शीघ्र उपचार की जरूरत है। इस मौके पर राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, सीडीओ आरएन सिंह यादव, डीपीआरओ हरिशंकर मिश्रा आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed