{"_id":"37-202675","slug":"Hardoi-202675-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मांगा बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मांगा बिजली और पानी
Hardoi
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति एवं किसान हित की मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। किसानों ने चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपकर उन पर अमल कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह यादव ने कहा कि विकास खंड हरियावां में गोपामऊ पावर हाउस से टंडौर होकर बजेहरा तक लगभग दो वर्ष पहले बिजली के खंभे लगाए गए थे। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा अब तक तार नहीं खिंचाए गए हैं। यही नहीं तार का पैसा निकाल कर बंदरबांट करने की भी जानकारी है। जिसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए और तार खिंचवाएं जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महमूद सरैया रसूलपुर ब्लाक पिहानी व परेली माइनर बजेहरा सरहद पर काफी गहराई पर पानी होने से खेतों में पानी नहीं जा पा रहा है, जिसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
जिला संरक्षक मुंशीलाल दीक्षित ने कहा कि रबी की बुआई को किसानों को खाद व बीज समय पर मुहैया कराया जाए। कोथावां के ग्राम सभा पिपरी में हैंडपंप पिछले काफी समय से खराब है जिसको रिबोर कराया जाना अत्यंत जरूरी है। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की और डीएम को संबोधित एक चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर दुर्गा सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, शिवनाथ सक्सेना, शिवपाल, सरनाम यादव, राधेश्याम, मूलचंद, रामचंद्र यादव, श्याम बिहारी सक्सेना, बृजपाल, सुंदरलाल मौर्य, रमेश चंद्र, रामसेवक वर्मा, सुमन बाजपेई, रामाधार शर्मा आदि मौजूद थे।