फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘जरूरतमंदों की सेवा से ही प्रभ्ाु प्राप्ति’

‘जरूरतमंदों की सेवा से ही प्रभ्ाु प्राप्ति’

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन कर पूड़ी सब्जी खिला लोगों को भूख से राहत प्रदान की। इस दौरान समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में भगवान का पूजन कर उन्हें भोग लगाया। संचालक गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। उमाशंकर श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, सुमेर सिंह, प्रियम मिश्रा, डा. अनुज गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, जयशंकर गुप्ता व डा. नरेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
विज्ञापन

डा. जेबी सिंह, डा. सुधीर, बिरजू अग्रवाल, तारक नाथ, नितिन मिश्रा आदि ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है। बलराम, अंशू, प्रभुदयाल ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख-शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर पतिराज, हरीशंकर दीक्षित, आरडी पाल, रामसनेही द्विवेदी, पीसी शुक्ला, नितिन मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, अखिलेश कटियार, कमलेश रस्तोगी, एसएन यादव, किशन लाल, उत्तम चंद गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed