{"_id":"37-197919","slug":"Hardoi-197919-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में आरआर की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में आरआर की टीम ने मारी बाजी
Hardoi
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आरआर इंटर क ालेज मैदान पर हुई जनपदीय सीनियर हाकी बालक ओपेन प्रतियोगिता में टीमों ने जमकर हुनर दिखाया, जिसमें आरआर की टीम ने जीआईसी की टीम को फाइनल में 5-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता में आरआर इंटर कालेज, जीआईसी, पीबीआर इंटर कालेज गौसगंज की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल जीआईसी एवं पीबीआर इंटर कालेज के बीच खेला गया, जिसमें जीआईसी टीम 1-0 से विजयी रही। फाइनल जीआईसी और आरआर इंटर कालेज के मध्य खेला गया, जिसमें आरआर की टीम 5-0 से विजयी रही। मैच में निर्णायक की भूमिका महेंद्र कुमार व श्याम नारायण त्रिवेदी ने निभाई। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी स्कूल की प्रबंधक कीर्ति सिंह ने प्रदान की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जनपदीय टीम का चयन भी किया गया। यह टीम 20 सितंबर को मंडलीय सीनियर बालक हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लखनऊ जाएगी।