फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दफ्तर में आग से अफरातफरी

दफ्तर में आग से अफरातफरी

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में सोमवार को बड़ी घटना होने से बच गई। कार्यालय में मनरेगा सेल के बाहर अचानक शार्ट सर्किट से तेज धमाके के साथ आग लग गई और पूरा कार्यालय धुएं से भर गया। शार्ट सर्किट से कंप्यूटर रूम को गई एमसीवी गिर गई और लाइन कट गई, जिससे कंप्यूटर सिस्टमों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बिजली को लेकर कार्यालय में आए दिन कोई न कोई समस्या आ रही, जबकि सोमवार को तो एक बड़ा हादसा होते रह गया। शार्ट सर्किट से जहां एक तेज धमाके के साथ बिजली के तारों ने आग पकड़ ली, वहीं दूसरी ओर डीआरडीए कार्यालय समेत पूरे विकास भवन की बिजली देर शाम तक गुल रही, जिससे विभागीय कार्यों पर भी असर पड़ा। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति आने के कुछ देर बाद विकास भवन में रखा ट्रांसफार्मर का जंफर जल गया। विद्युत कर्मचारियों को बुलाकर उसकी मरम्मत कराई गई और जब एक घंटे के बाद करीब एक बजे आपूर्ति सुचारु की गई तो मनरेगा सेल के बाहर हॉल में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ शार्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान बोर्ड और इलेक्ट्रिक वायरों ने आग पकड़ ली। हालांकि कर्मियों की मौजूदगी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, पर इससे डीआरडीए समेत विकास भवन की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। जानकारी करने पर टू फेसिंग की वजह से शार्ट सर्किट होना बताया गया, पर अचानक हुए तेज धमाके और आग से अफसरों से लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed