{"_id":"37-181535","slug":"Hardoi-181535-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के कदमों को कहते जन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के कदमों को कहते जन्नत
Hardoi
Updated Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। ऊपर जिसका अंत नहीं, उसे आसमां कहते हैं, जिसके प्यार का अंत नहीं उसे मां कहते हैं...। इन्हीं कुछ भावों को लेकर जिले भर में रविवार को मातृत्व दिवस मनाया गया। किसी ने मां को गिफ्ट देकर तो किसी ने साड़ी देकर उन्हें मातृत्व दिवस की बधाई के साथ उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
मां से अमूल्य कुछ नहीं है। जितने शब्द भी अपनी मां के लिए लिखे जाएं, शायद ही नहीं यकीनन वह कम पड़ जाएंगे। जननी मां का स्थान भगवान तुल्य ही होता है, जिसे मां का आशीर्वाद मिलता है, कामयाबी उसके कदम चूमती है। हर व्यक्ति के जीवन में मां का प्यार व दुलार नहीं होता। यह भी बड़ी ही किस्मत वालों को मिलता है। गिफ्ट कार्नर पर भी उपहार लेने को युवा दिखाई दिए। मातृत्व दिवस की बधाई देने वाले कार्डों की भी मांग रही, तो इसके साथ ही साड़ी की दुकानों पर भी लोग जुटे दिखाई दिए। दुकानदार आशू गुप्ता का कहना है कि कई के मुंह से एक ही बात निकली कि मां के लिए एक अच्छी सी साड़ी देना। उधर, महिला टीचर अर्चना तिवारी का कहना है कि मां की ममता तो असीमित है, तो उनके लिए हमारा आदर क्यों एक ही दिन सीमित कर दिया जाता है।
हम चाहे तो हर दिन को अपनी मां के लिए महत्वपूर्ण बना सकते हैं। इसी तरह शहर के विष्णुपुरी निवासी पीयूष मिश्र का कहना है कि मां के लाड़ प्यार के आगे सभी पकवान बेकार है। जब कभी भी वह बाहर कहीं जाते हैं, तो होटलों पर सभी पकवान नजर आते है, पर फिर भी मां के हाथों की दाल की उन्हें बहुत याद आती है। उनका कहना है कि हर दिन मां के नाम। उधर, मदर्स डे पर नारायन सेवा समूह के तत्वावधान में रफी अहमद किदवई कालेज में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में जयराम गुप्ता ने कहा कि मां अनमोल है उसका ऋण आजीवन कोई नहीं चुका सकता। कहा कि गरीब बुजुर्ग माताओं की सहायता समय समय पर करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
प्रियम मिश्रा व नितिन मिश्रा ने कहा कि उनकी समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है, जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं का उत्थान होता है। इस दौरान रमुआपुर, रबद्दीपुर, बहर, चांद बेहटा, कांशीराम कालोनी एवं भिठारी ग्रामों से बुजुर्ग माताओं को चयनित कर उनकी जरूरत के अनुसार साड़ी व सूट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर अजय कटियार, सुशील अवस्थी, सुबोध, सुमेर सिंह, अखिलेश कटियार, डा. डीपी सिंह, अविनाश चंदेल, सुधीर आदि मौजूद थे। उधर, मातृत्व दिवस पर आशा नगर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक सर्वेश सिंह ने कहा कि हमारे देश में कई माताओं ने बेटी के रूप में जन्म लेकर अपनी माता के नाम साथ भारत माता का नाम भी रोशन किया है।
रत्ना सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा ने हमेशा गरीब, असहाय तथा मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन बिता दिया। बच्चों के सामने कोई भी समस्या यदि आती है तो उसे सबसे पहले मां ही दिखाई देती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. निति सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।
इंसेट---
मदर्स डे पर मां बनने की सुखद अनुभूति
हरदोई। मां बनने का सुख क्या होता है, इसका सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। ममता दिवस के दिन रविवार क ो जिले भर के अस्पतालों में एक सैकड़ा से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया। इस दिन ममता की गोद भरने के बाद मां ने अपने आप को न सिर्फ गौरवान्वित बताया, बल्कि कहा कि निश्चित रूप से इस दिन उन्हें बच्चे की किलकारी सुनाकर भगवान ने अनमोल उपहार दिया है।
इंसेट---
भारत माता को माल्यार्पण कर मनाया डे
हरदोई। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा रविवार को गांधी मैदान स्थित भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मदर्स डे मनाया। केंद्र के संचालक व समिति के लोगों ने नशे से लोगों को दूर रहने की अपील करते हुए अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए कहा है। गांधी मैदान में मदर्स डे के मौके पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भारत माता को माल्यार्पण कर मदर्स डे के लिए बधाई दी। उन्हाेंने युवाओं को नशे से मुक्त होकर खेलों के प्रति अग्रसर रहने की बात कही। केंद्र के डायरेक्टर अभिषेक सिंह आजाद ने भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा कि सभी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। युवाओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत खुद नशा से मुक्त रहने की अपील की। इस दौरान बहार सिंह यादव, हरविंदर सिंह सोनू, राम प्रकाश, अनुराग गुप्ता, मनोज शुक्ला, बबलू सिंह, गंगाचरन, राजकुमार सिंह, अरूण सिंह, रंजित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।