{"_id":"37-179291","slug":"Hardoi-179291-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों विस क्षेत्रों की सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों विस क्षेत्रों की सीमाएं सील
Hardoi
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को हरदोई लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसकी निगरानी को पांच सुपर जोन पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। मोबाइल टीमें बूथों पर पहुंच कर पल पल की जानकारी लेती रहेंगी। निजी वाहन चलते रहेंगे लेकिन उसमें मतदाता ढोते पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं देर शाम सील कर दी गईं।
चुनाव प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि गुरुवार को बीस थाना क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिए पांच सुपर जोनल पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 12 जोनल पुलिस अधिकारी व 118 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर नजर रखेगें। 80 मोबाइल पुलिस टीम और 57 पैरामिलेट्री मोबाइल टीम पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। लोक सभा क्षेत्र में 57 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
एएसपी ने बताया कि शांति पूर्वक व निष्पक्ष मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं बुधवार की रात सील कर दी गई हैं। लोकसभा क्षेत्र में बाहरी लोगों को चेकिंग कर बाहर किया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि मतदान केंद्र पर मत डालने के लिए निजी वाहन का प्रयोग किया जा सकता है। मगर उसमें यह प्रतीत हुआ कि मतदाता ढोए जा रहे हैं तो वाहन मालिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में बाहरी लोगोें और असामाजिक तत्वों की तलाश में सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने होटल व धर्मशाला का निरीक्षण कराया। जांच अभियान बुधवार की रात भी जारी रहा।