फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र का आरोप

भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र का आरोप

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आरक्षित मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला पर नामांकन पत्र में फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र लगाने का आरोप बसपा प्रत्याशी/सांसद अशोक रावत ने लगाया है। इस बाबत उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र के साथ कुछ प्रमाण पत्र भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला ने जिला कठुआ जम्मू कश्मीर से 1 सितंबर 2010 को अंजू बाला पुत्री रविंद्र नाथ वार्ड संख्या-5 जिला कठुआ जम्मू कश्मीर अनुसूचित जाति (चमार) के नाम से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराया है। जबकि दूसरा जाति प्रमाण पत्र श्रीमती अंजू बाला पुत्री रविंद्र नाथ पत्नी कृष्ण कु मार उर्फ सतीश वर्मा ग्राम सुनासी मल्लावां, तहसील बिलग्राम जिला हरदोई अनुसूचित जाति (चमार) का प्रमाण पत्र दिनांक 4 अक्तूबर 2013 को जारी किया गया, जो फर्जी है। इसकी जांच/सत्यापन के संबंध में 16 दिसंबर 2013 को जनसूचनाधिकारी से सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया था। इस पर जनसूचनाधिकारी/तहसीलदार बिलग्राम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार श्रीमती अंजू बाला को जारी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में तहसील में कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कई अन्य आरोप लगाते हुए कहा कि अंजू बाला के नामांकन पत्र की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इंसेट--
‘गलत आरोप लगा रहे बसपा प्रत्याशी’
हरदोई। मिश्रिख क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला ने कहा कि नामांकन पत्र के साथ लगाया गया जाति प्रमाण पत्र पूर्णतय: सही है। यदि तहसील में अभिलेख उपलब्ध नहीं है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं। इस मामले में किसी भी स्तर पर जांच होती है तो उसका सामने करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी सांसद अशोक रावत गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed