{"_id":"37-172594","slug":"Hardoi-172594-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार की मौत
Hardoi
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी/माधौगंज। बेनीगंज थाना क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली गिरने से जहां महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली गिरने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम ने मौके पर जाकर घटना के विषय में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, हरपालपुर क्षेत्र में पत्नी के वियोग में युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, संदिग्ध हालात मेें आग से झुलसी किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, माधौगंज क्षेत्र में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई।
बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम व्यास पुरवा निवासी कन्हई अपने परिवार के साथ कमरे में शुक्रवार की रात लेटा हुआ था। इस दौरान भारी बारिश के बीच कमरे की दीवार पर बिजली गिरी और उसकी चपेट में दीवार के पास लेटी उसकी पत्नी राधा (35) आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं रस्सी पर बंधे कपड़े जलने लगे। इस दौरान कन्हई ने आग बुझाने का प्रयास किया। इससे वह भी झुलस गया। इस घटना से कमरे भी क्षतिग्रस्त हुए। कमरे में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
उधर, हरपालपुर क्षेत्र में पत्नी के वियोग में युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। नगला चौधकपुर निवासी वीर बहादुर (26) पुत्र उधन ने शुक्रवार की देर शाम घर के अंदर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। युवक के पिता उधन ने बताया कि वीर बहादुर की पत्नी सरोजनी की दो साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह गुमसुम रहता था। उसी के चलते उसने जहर खा लिया। उसने बताया कि वीर बहादुर के दो पुत्र हैं। मां के बाद पिता का भी साया मासूमों के सिर से उठ गया।
विज्ञापन
उधर, पिहानी के मोहल्ला मीरसरांय की मीनू (14) पुत्री चमन लाल गुरुवार की रात झुलस गई थी। गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार/शनिवार की रात मीनू ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि मीनू पर दिया गिरने से आग लगी थी। उधर, लोगों ने बताया कि मोहल्ले के ही दो बच्चों के बीच झगड़े को देख कर मीनू ने एक बच्चे के घर शिकायत कर दी थी। इस पर झगड़ा बढ़ गया था। इस की शिकायत एक पक्ष की ओर से मीनू के परिजनों से की गई थी, जिसके बाद मीनू को परिजनों ने काफी डांट डपट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर मीनू ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से आग लगा ली।
उधर, माधौगंजा क्षेत्र में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम कोरनिया निवासी आशीष (8) पुत्र अर्जुन साइकिल से रूदामऊ से घर खाना खाने जा रहा था। एसएस महाविद्यालय के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक कक्षा दो का छात्र था। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इंसेट---
दिया गिरने से छात्रा गंभीर रूप से झुलसी
पिहानी (हरदोई)। के मीरसराय में दिया गिरने से एक चौदह वर्षीया छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी से हरदोई रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के चमन लाल की चौदह वर्षीया पुत्री मीनू शाम को दिए के पास कुछ कार्य कर रही थी। अचानक उसका हाथ दिए में लगने से दिया ऊपर ही गिर गया। इससे वह बुरी तरह से जल गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसे हरदोई रेफर कर दिया है।