फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल तैनात

केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल तैनात

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केेेंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग के छह सचल दल बनाए गए हैं, जिसमें पांच दल भ्रमण पर रहेंगे और एक रिजर्व सचल दल रहेगा। बुधवार को जिला परीक्षा समिति की बैठक भी आहूत की गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं तीन मार्च से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए 318 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके साथ ही अनर्ह घोषित विद्यालय प्रधानाचार्य के स्थान पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए है। विभाग की ओर से नकल रोकने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। इनमें पांच सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर के नेतृत्व में एक सचल दल चलेगा। जिसमें चार सदस्य रहेंगे। दूसरे सचल दल का नेतृत्व डायट प्राचार्या मीरा पाल करेगी। उनके साथ चार डायट प्रवक्ताओं को लगाया गया है। तीसरा सचल दल बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. वीके शर्मा के नेतृत्व में चलेगा। जिसमें दो डीसी और राजकीय टीचरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

चौथा सचल दल जीआईसी प्रधानाचार्य सियाराम निर्मल के नेतृत्व में चलेगा। जिसमें राजकीय टीचरों के अलावा बेसिक टीचरों को भी लगाया गया है। पांचवें दल का नेतृत्व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक वीर सिंह के नेतृत्व में चलेगा, जिसमें राजकीय टीचरों को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। एक दल रिजर्व में रहेगा। जिसके लिए पांच टीचरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बाबत बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बुधवार को जिला परीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई है। जिसमें सभी मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed