फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसों में तीन की मौत

हादसों में तीन की मौत

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/संडीला। कोतवाली देहात क्षेत्र में अधेड़ का शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, संडीला में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई, जबकि इसी क्षेत्र के मल्हेरा गांव के पास एक बाइक को सामने से पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मौत हो गई और पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम कनौरा थाना बेहटा गोकुल निवासी बालक राम (45) पुत्र नेतराम का शव कोतवाली देहात के शाहजहांपुर मार्ग पर पाठ कुआं के पास पुलिस के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पुत्र अंबुज ने बताया कि उसके पिता सोमवार को उसकी बहन गायत्री से मिलने कस्तूरबा गांधी स्कूल सुरसा गए थे। वहीं से वह वापस आ रहे थे। बताया कि रात में उनके घर न पहुंचने पर तलाश शुरू की गई, पर पता नहीं चल सका। मंगलवार को उनका शव पड़ा मिला। बताया कि उनके सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

उसने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उधर, संडीला क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका शव लखनऊ रोड पर बेगमगंज गांव के सामने डाउन लाइन के दक्षिण की तरफ पूर्वी रेलवे केबिन से करीब 500 मीटर आगे मिला। सूचना पाकर आरपीएफ वाले मौके पर पहुंचे परंतु शव आउटर सिगभनल के बाहर होने के कारण रेलवे स्टेशन से कोतवाली को मेमो भेजा गया है। ट्रेन से गिरे व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल के आस पास की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी कोतवाली क्षेत्र के मल्हेरा गांव के पास एक बाइक को सामने से पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बसंत (35) निवासी हथियामऊ और उसका मामा एक बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों मल्हेरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे बसंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा भावनाथ घायल हो गए। घायल को सीएचसी भिजवाया गया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंसेट---
आग से किशोरी समेत दो लोग झुलसे
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से एक किशोरी सहित दो लोग झुलस गए। दोनोें को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर किशोरी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला सरायथोक निवासी विक्की (14) पुत्री श्रवण कुमार मंगलवार को आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, कछौना क्षेत्र के ग्राम सांता निवासी शैलेंद्र (24) पुत्र सुरेंद्र सोमवार की रात दीपक गिरने से आग से झुलस गया। इससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed