फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मौसम के तेवर से बागवान सकते में

मौसम के तेवर से बागवान सकते में

Sat, 18 Jan 2014 05:48 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 18 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। दिन प्रतिदिन तीखे हो रहे मौसम के तेवरों से पाला पड़ने का अहसास होने लगा है। घने काले कोहरे से वातावरण पाला पड़ने जैसा बन गया है, जिससे बागवानी करने वाले किसानों को नए बागानों की चिंता सताने लगी है, वहीं इस ओर चिंतित कृषि वैज्ञानिकों ने बागवानों को पतावर लगाकर बागों के नन्हें पौधों को ठंड से बचाने की सलाह दी हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जिले में किसान बागवानी के प्रति भी आकर्षित हुए हैं। यहां आम, अमरूद, आंवला, रजनीगंधा, पपीता, गेंदा, गुलाब आदि की बागवानी होने लगी है। पर, किसानों को इसके प्रबंधन से लेकर शुरुआती दौर की लागत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि पौधों को तैयार करने से लेकर रखवाली पर खास ध्यान देना पड़ता है। कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार कहते हैं कि जब तक पौधा एक वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेता, तब तक उसकी देखभाल में उसी तरह से ध्यान रखना पड़ता है, जैसे छोेटे बच्चे की देखभाल में ध्यान रखा जाता हैं। नन्हें पौधे यानी एक वर्ष की कम आयु वाले पौधों के लिए अत्यधिक सर्दी और गर्मी दोनों ही नुकसान दायक होता है।
विज्ञापन

खास तौर से फूल देनेे वाले पौधों पर तापमान का स्तर का फर्क अवश्य पड़ता हैं। सर्दी में तापमान का स्तर 10 डिग्री से नीचे आने पर या फिर पाला पड़ने पर नन्हें पौधों पर ठंड का असर दिखाई पड़ने लगता हैं और पौधों की पत्तियां मुरझाने के साथ ही तने पर पीलापन आने लगता है। ऐसे में किसानों को बाग में पतावर लगाकर पौधों को ठंड से बचाने का काम करना चाहिए। बताया कि अगर ठंड से पौधे सूखने लगे तो उस समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए, ऐसा करने से पौधों पर ठंड का असर तो कम होगा, साथ ही उसे पानी के तत्वों से ऊर्जा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौसम के तीखे तेवरों से पड़ रहे पाले से गेंदा और गुलाब के पौधे मुरझाने लगे हैं, पर कुछ समय पहले बाजार में आए चाइना केल के पौधों के फूल खिल रहे हैं, जिससे इस मौसम में भी चाइना केल के पौधों की मांग है और लोग से उसे अपने बगीचों के साथ ही लान में लगा रहे है। फाइवर की तरह दिखने वाले चाइना केल के फूल दूर से भले ही आर्टिफिशियल लगते हैं, पर वे प्रकृति का अनूठा तोहफा है, जो सर्दी भरे मौसम में भी खिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed