{"_id":"37-165758","slug":"Hardoi-165758-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में चोरों का धावा
Hardoi
Updated Wed, 08 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बघौली। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चोर एक दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपये का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, सुरसा क्षेत्र की पचकोहरा चौकी के पास चोरों ने सर्राफ की दुकान से करीब 45 हजार रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये की नगदी चुरा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राधेश्याम पुत्र प्रदीप कटियार की रद्धेपुरवा रोड़ पर पिहानी चुंगी के पास वैष्णवी मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। सोमवार को वह दुकान बंद कर चला गया। मंगलवार की सुबह उसको मोहल्ला निवासी एक युवक ने उसकी दुकान का ताला टूटने की जानकारी दी। इस पर वह आनन फानन में दुकान में पहुंचे। उन्होंने देखा, दुकान को ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़ने के लिए नल के हत्थे का प्रयोग किया गया था। उसने बताया कि चोर दुकान से कंप्यूटर सिस्टम, बीस नए मोबाइल, 10 से 15 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और ढाई हजार रुपये नगद और पांच हजार रुपये के ममोरी कार्ड उठा ले गए।
घटना की सूचना जेल चौकी पर दी गई, पर कोई भी पुलिस कर्मी दिन के चार बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस पर चोरी की सूचना दुकानदार ने शहर कोतवाली में दी है। इससे पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने एक दुकान व मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का माल पार दिया था। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर वासियों में दहशत व्याप्त है। इस बाबत शहर कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, सुरसा क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र, पचकोहरा के निकट प्रदीप की सर्राफ की दुकान है।
विज्ञापन
बीती रात चोर नकब लगाकर दुकान से करीब 45 हजार रुपये के चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये की नगदी निकाल ले गए। सुबह जब प्रदीप ने दुकान का शटर खोला तो वह अंदर का नजारा देख सकते में आ गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तहरीर देने के बावजूद घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।