{"_id":"37-165662","slug":"Hardoi-165662-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अभियान से आएगी जागरूकता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अभियान से आएगी जागरूकता’
Hardoi
Updated Tue, 07 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला की अनूठी पहल बेटी ही बचाएगी ‘क्योंकि बेटी न होगी तो न बहन होगी, न मां होगी, न समाज, न देश और न दुनिया होगी’ अभियान की सराहना करते हुए प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने अमर उजाला द्वारा जारी बेटी के हक में शपथ पत्र को भर कर लोगों को विशेष संदेश दिया।
नितिन ने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान निश्चित रूप से लोगों को बेटी के हक और भविष्य के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने में कामयाब होगा और लोगाें की सोच बदलने के साथ बेटियों के हितों की रक्षा हो सकेगी। कहा कि बेटा हो या बेटी उनमें कोई फर्क किए बिना के पालन पोषण के साथ उनके भविष्य को संवारने की महती जिम्मेदारी अभिभावकों पर होती है और यह काफी सुखद है कि इस ओर लोग जागरूक हो रहे है। दो बेटियों एवं एक बेटे के पिता स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रतिभा से अच्छा मुकाम हासिल करने की क्षमता रखती हैं। जरूरत इस बात है कि बेटियों को आगे बढ़ाने को बेटों की तरह ही सपोर्ट किया जाए। इस मौके पर मोनी पाठक और संजू शर्मा आदि मौजूद थे।