फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चित्रकला में सना अव्वल

चित्रकला में सना अव्वल

Mon, 06 Jan 2014 05:46 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 06 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यूपी के अंतर्गत रविवार को हामिद अली इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कला टीचर राजन कुशवाहा ने कहा कि कला विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में विजयी रहने से ज्यादा भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। इनके जरिए बच्चों के भीतर की झिझक दूर होती है और अंदर की प्रतिभाएं उभर कर सामने आते हैं। आपदा प्रबंधन विषय पर हुई प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि हाईस्कूल संवर्ग में सना खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा सुंबुल खानम ने द्वितीय तथा रावेंद्र शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इंटरमीडिएट संवर्ग में उम्मे अफशां अव्वल रहीं।
विज्ञापन

तूबा बानो दूसरे और शबीहा खातून तीसरे पुरस्कार की हकदार बनीं। इसके साथ ही छह प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार को चुना गया, जिनमें स्वाति गुप्ता, राजेश कुमार, शिफा खानम, काजल गुप्ता, प्राची सक्सेना व प्रतीक्षा बाजपेई के नाम शामिल हैं। विजेताओं को स्कूल की ओर से कला टीचर राजन कुशवाहा ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता संपन्न कराने में राकेश वर्मा, फूलचंद, रजा हैदर, हैदर अली व दिवाकर बाजपेई आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed