{"_id":"37-165441","slug":"Hardoi-165441-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग की गुमटी में घुसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग की गुमटी में घुसा ट्रक
Hardoi
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर आलू भरा ट्रक गुमटी में घुस गया। इससे बिल्हौर कटरा मार्ग छह घंटे तक जाम रहा।
शनिवार की सुबह चार बजे रेलवे क्रासिंग 66 वी को ओवरटेक कर क्रास करने के प्रयास में आलू का ट्रक गुमटी में जा घुसा। इसके पीछे दूसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से टकरा गया। इससे रेलवे क्रासिंग क्षतिग्रस्त हो गई और मार्ग जाम हो गया। वहीं रेलवे ट्रैक पर भी यातायात प्रभावित हुआ। राजमार्ग जाम होने से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। छह घंटे के बाद यातायात बहाल हो सका। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन मांगकर ट्रक को हटवाया। वहीं रेलवे ट्रैक के बाबत एसएस सफीपुर हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने बताया कि जाम के समय किसी भी ट्रेन के आने का समय नहीं था। इस कारण रेलवे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ।