{"_id":"37-165272","slug":"Hardoi-165272-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई में दुबक हो रही रात की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई में दुबक हो रही रात की ड्यूटी
Hardoi
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
कासिमपुर (हरदोई)। जिले में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने को एसपी के कडे़ फरमान के बावजूद मातहत चेत नहीं रहे हैं। सद रातें गश्त में भारी पड़ती जा रहीं, जिससे रात्रि गश्त के दौरान ठंड में ग्रामीणों से रजाई से मांगकर उसमें दुबक जाते हैं। इस दौरान उन्हें अपनी तो दूर असलहे की भी चिंता नहीं रहती।
बीती रात कुछ ऐसा ही नजारा गांव में देखने को मिला। मौसम का बदला मिजाज ड्यूटी कर रहे सिपाहियों पर भी भारी पड़ने लगा है। बाइक सवार सिपाही कड़ाके की ठंड में कंपकंपा रहे हैं। बीती रात सरेहरी चौराहे के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बाइक सवार दो सिपाही ठंड से ठिठुरते नजर आए और एक घर के बाहर बरामदे में डेरा डाल लिया। उन्होंने भवन मालिक से रजाई मांगी और बाहर तख्त पर लेट गए। इस दौरान अपने असलहे रजाई में छिपाने की कोशिश की, पर असलहे दूर से दिख रहे थे। इस बाबत एसओ रणबीर सिंह का कहना है कि ड्यूटी के दौरान जब पुलिस कर्मी ऐसी ठंड में थक जाएंगे तो सोने में कौन सी आफत आ जाएगी। उधर, लोगों का कहना था कि सिपाहियों ने रात दस बजे ही रजाई में दुबक गए थे।