{"_id":"37-164835","slug":"Hardoi-164835-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंागनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंागनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना
Hardoi
Updated Tue, 31 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। पांच वर्षों से अधिक समय से परियोजना में टिकी मुख्य सेविकाओं का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कराए जाने सहित 14 सूत्री मांगाें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने धरना दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
धरना सभा में प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण किया जाना चाहिए। जनपद की किसी भी परियोजना पर पोषाहार की ढुलाई नहीं दी जाती जिसे तत्काल दिलवाया जाए। जिला अध्यक्ष मालती देवी वर्मा ने कहा कि बाल विकास परियोजना अहिरोरी में बिचौलियों का राज है। वह बोरियों से पैकेट निकाल लेते हैं एवं पैसे लेकर निर्धारित रेट से ज्यादा में बेचते हैं। इन बिचौलियों से परियोजना को निजात दिलाया जाए।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट शिव शंकर गुप्त को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उक्त के अलावा हाट कुक्ड योजना की धनराशि आंगनबाड़ी एवं मातृत्व समिति अध्यक्षता के खाते में भेजने, परियोजना कार्यालयों में पोषाहार समस्त आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बुलाकर दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा, विनोद वर्मा, शरद सिंह कुशवाहा, सत्यवीर प्रकाश आर्य, बदन सिंह, राम प्रकाश गौतम, जगदीश वर्मा, प्रेम लता मिश्रा, जयशंकर प्रसाद आदि के अलावा तमाम कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।