{"_id":"37-164380","slug":"Hardoi-164380-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो घायल, रेफर
Hardoi
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमालपुर निवासी फत्ते लाल बुधवार शाम खेत से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नन्हेें ने रंजिश के चलते घेर लिया और हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कमालपुर निवासी राम सागर गुरुवार की सुबह काम करने भट्ठे पर जा रहे थे। गांव के बाहर घात लगाए बैठे गांव के राजेश व राम सेवक ने घेर लिया और हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामसागर ने बताया कि उन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। उसी के चलते हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।