फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   निर्धारित लोड से ज्यादा पर नपेंगे

निर्धारित लोड से ज्यादा पर नपेंगे

Fri, 27 Dec 2013 05:45 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 27 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिजली की किल्लत लोगों को गर्मियों में तो परेशान करती है, कड़ाके ही ठंड के दौरान भी उपभोक्ताओं की लापरवाही उनके लिए आर्थिक दंड का सबब बन सकती है। उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित लोड से अधिक बिजली खर्च करने पर बिजली विभाग न सिर्फ आर्थिक दंड लगाएगा, वहीं अब विभाग के अफसरों ने अभियान चलाकर मीटर जांचने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

ऐसे में निर्धारित लोड अधिक बिजली का व्यय करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। होम अप्लायंसों में बिजली का प्रयोग होने से एक ओर जहां आपूर्ति की खपत बढ़ गई है। वहीं अब पावर कारपोरेशन को अधिक बिजली खरीदनी पड़ रही है, जबकि इसके सापेक्ष बिजली विभाग को राजस्व की वसूली अधिक नहीं हो पाती है, जिससे बिजली विभाग को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है, पर अब बिजली विभाग ने राजस्व नुकसान की भरपाई करने को नए-नए तरीके ईजाद कर रही है। बताते चलें कि अधिक गर्मियों के दौरान बिजली पर लोड बढ़ता है, उससे ज्यादा सर्दियों के समय भी बिजली की खपत बढ़ जाती है। जिससे बिजली की मांग तो बढ़ जाता है, पर विभाग की मासिक राजस्व वसूली उसी प्रकार ही रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में ही अब बिजली विभाग ने सर्दियों के दौरान होने वाली लोड बढ़ोतरी पर अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि सर्दियों के दौरान भले ही पंखे और कूलर बंद हो गए हों, पर घरों में हीटर और रूम हीटर चलने शुरू हो गए हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में ही बिजली विभाग ने निर्धारित लोड से अधिक बिजली का व्यय करने पर आर्थिक दंड का प्राविधान कर दिया है। गौरतलब हो कि यदि किसी का एक किलोवाट का लोड निर्धारित है और वह पौने दो किलोवाट तक लोड का वहन कर लेता है तो उसे एक माह में तीन सौ रुपये तक का अर्थदंड दिया जाएगा। वहीं बिजली विभाग अधिक लोड की जांच को मीटरों की जांच को अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एसडीओ राजस्व पंकज कुमार भारतीय ने बताया कि सर्दियों में लोड बढ़ता है, जिसके लिए राजस्व की वसूली के लिए मीटरों की जांच कर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed