फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पल-पल की खबर, हर पल पर नजर

पल-पल की खबर, हर पल पर नजर

Mon, 16 Dec 2013 05:46 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 16 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बेनीगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में शांति पूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में साठ फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का देर शाम तक संकलन किया जा रहा था। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को वाहनों की तलाश में भटकना पड़ा। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की वापसी के लिए पुलिस बल खासा चौकस रहा।
विज्ञापन

जिले में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को 60 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई, जिसमें 36054 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसके सापेक्ष 60 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में पहुंचे। परीक्षा केंद्रों का डीएम एके द्विवेदी, एसपी गोविंद अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी सीओ सिटी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय परीक्षा केंद्रों पर सीओ और एसडीएम ने निरीक्षण किया। हरियावां क्षेत्र के केंद्रों का सीओ सदर पीके मिश्र ने निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों का जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करते रहे। देर शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उत्तर पुस्तिकाओं को वापस जमा कराया। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जमा होने के बाद ही अनुपस्थित की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को सकुशल वापस भेजने को व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एसओ राकेश गुप्ता के अलावा बेहटा गोकुल एसओ संजय मौर्या तैनात थे, वही रोडवेज बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बिलग्राम में एसओ ने बस स्टैंड पर निजी वाहनों को रोक कर उनको जिला मुख्यालय भेजने की व्यवस्था की। परीक्षार्थियों के वापसी को रन थू ट्रेन को रुकवाया गया। उधर, बेनीगंज क्षेत्र मेें पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर बैग व अन्य सामान जमा करने को एक कक्ष बनाया गया था, जिसमें चार सिपाही भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज में 412, अटिया स्थित स्व. कोटपाल बालिका कॉलेज में 461, स्व. कोटपाल सिंह महाविद्यालय में 369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्र व्यवस्थापक मिहीलाल ने बताया कि 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। माधौगंज क्षेत्र के डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में 328, पंडित नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर में 125, नरपति सिंह इंटर कॉलेज मेें 124, लखनऊ पब्लिक स्कू ल में 143, आदित्य सिंह बटेश्वर दयाल मेमोरियल महाविद्यालय में 184, सद्गुरु साई महाविद्यालय रूद्रामऊ में 117, रामदुलारी कनौजिया इंटर कॉलेज में 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर एसडीएम रामकेर यादव व सीओ विजय त्रिपाठी ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
परीक्षा छूटने के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा, इटावा, बनारस आदि जिलों से आए छात्रों का नगर चौराहे पर आकर इकट्ठा होने से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। संडीला क्षेत्र के 17 परीक्षा केंद्र में भी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लौटते समय परीक्षार्थियों को वाहनों की कमी से परेशान भी होना पड़ा। कछौना के अनुसार जनता इंटर कॉलेज में 77, जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज मेें 298, एसएमडी महाविद्यालय में 124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में कई परीक्षार्थियों के देर से आने से परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
शाहाबाद के बीएन डिग्री कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, राष्ट्रपिता म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, एसडी जनता इंटर कॉलेज, नेहरू कन्या म्यू इंटर कॉलेज, मां सरस्वती इंटर कॉलेज में 4162 परीक्षार्थियों में 962 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। एसडीएम जयपाल सिंह, सीओ एलडी भारती, कोतवाल आरपी सिंह यादव, इंस्पेक्टर आरपी सोनकर ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न होने के बाद ही अफसरों ने राहत की सांस ली। उधर, सवायजपुर के अनुसार विजय शंकर इंटर कॉलेज हरपालपुर में 100, डा. राम मनोहर लोहिया वाहिनी इंटर कॉलेज हरपालपुर में 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पिहानी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में 362 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शिरकत की।

जीजीआईसी में 196, फिजा कौसर डिग्री कालेज में 334 तथा मां भगवती इंटर कालेज पुरेला में 315 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुरक्षा को लेकर कड़ी पहरेदारी के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी में लगे रहे। एसओ विजय यादव ने भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी। जीडीसी में डा. अनिल भास्कर, जीजीआईसी में डा. अजीत कटियार, फिजा कौसर कालेज में डा. दिनेश चंद्र तथा मां भगवती इंटर कालेज में डा. आभा दत्त की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न हुईं। परीक्षा छूटने के समय नगर की सड़कों पर जाम सी स्थिति रही। उधर, सांडी के श्रीदेव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में 451 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं गुलाब महाविद्यालय में 104 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed