{"_id":"37-138042","slug":"Hardoi-138042-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग नहीं बना तो चुनाव बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग नहीं बना तो चुनाव बहिष्कार
Hardoi
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पतौन मिश्र गांव के संपर्क मार्ग की खस्ता हालत लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बरसात में लोगों की दुश्वारी और बढ़ गई है। ग्रामीणोें ने रोड बनवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि लोस चुनाव से पहले रोड बननी शुरू नहीं हुई, तो वह लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
गांव के कमलेश कुमार, सत्यप्रकाश मिश्र, सत्यकुमार शुक्ला, अजय पांडेय, राजेंद्र मिश्र, बाबूराम व रमाकांत मिश्र ने बताया कि मार्ग की इस हालत से कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई तवज्जो इस ओर देना जरूरी नहीं समझा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक हालिया विस चुनाव के समय रोड निर्माण के वादे क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने भुला दिए हैं। लोगों ने कहा कि यदि इस चुनाव से पूर्व गांव का संपर्क मार्ग नहीं बना, तो वह सब लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे।