फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गूगल अर्थ पर ट्रेस होंगे उपभोक्ता

गूगल अर्थ पर ट्रेस होंगे उपभोक्ता

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। उपभोक्ताओं की जानकारी करने और बिजली चोरी पर लगाम लगाने को कारपोरेशन ने अब विद्युत खंभों का भी विवरण तैयार करना शुरू कर दिया। शहर के बिजली खंभाें को नंबरिंग कर विवरण कंप्यूटर पर अपलोड होगा। जिस पर खंभे से कितने कनेक्शन हैं और कितना लोड उपयोग हो रहा का ब्योरा कंप्यूटर पर दिखाई देगा। शहर के आधे से ज्यादा खंभाें की नंबरिंग भी हो गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग शहर भर में लगे 310 ट्रांसफार्मरों पर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाकर उनमें सिम कार्ड लगाए हैं, जिससे किस क्षेत्र में कितनी बिजली की खपत हो रही की जानकारी अफसरों को आनलाइन से कंप्यूटर पर एक क्लिक से हो जाएगी। इसकी सहायता से यह ट्रेस करना आसान हो जाएगा कि कितने एरिया में बिजली चोरी हो रही और उस क्षेत्र में जाकर सघन अभियान कर बिजली चोरों की धरपकड़ की जाएगी। ज्ञात हो कि विभाग की इस व्यवस्था के बाद बिजली चोरी पर लगाम लगी है। वहीं अब एक पोल पर कितने उपभोक्ता हैं और कितनी बिजली की खपत हो रही है इसको भी ट्रेस करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर भर में लगे कुल विद्युत पोलों को एक नंबर दिया जा रहा, साथ ही देखा जा रहा कि उस विद्युत पोल से कितने घरों को कनेक्शन हैं और कितना लोड वहन हो रहा है। विद्युत पोल से लोगों के कनेक्शन और विद्युत उपभोग का विवरण एकत्रित करके कंप्यूटर पर फीडिंग कर दी जाएगी। जिसके बाद उसी नंबर से विभाग के अफसर यह जान सकेंगे कि खंभे पर कितना बिजली का लोड है। उधर, खंभों की नबरिंग की जा रही है। नंबरिंग के बाद उस पोल से कितने उपभोक्ता हैं और उनके क्या नाम हैं। साथ ही कितना लोड वहन हो रहा, का विवरण भर कर विभागीय साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सारी जानकारी गूगल अर्थ पर भी अपलोड की जाएगी। जिसके बाद यदि किसी उपभोक्ता द्वारा बिजली वहन करने का विवरण जानना है, तो गूगल अर्थ से आसानी से जाना जा सकेगा। उधर, अधिशासी अभियंता जेपीएस गंगवार ने बताया कि खंभों की नंबरिंग का आधे से ज्यादा काम पूरा हो गया है। अगले दो से तीन माह नंबरिंग का काम खत्म हो जाएगा और विवरण साफ्टवेयर पर लोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed